शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में हफ्ते की बेहद कमजोर शुरुआत

आज सोमवार की सुबह सभी एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में काफी कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है।

भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) लगभग 2% की गिरावट पर चल रहा है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में 1.5% से ज्यादा की गिरावट आयी है।
सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) भी लगभग 2% नीचे आ गया है। द. कोरिया के कॉस्पी और ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड में भी हल्की गिरावट है। चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) करीब 0.35% गिरावट पर चल रहा है।
सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) करीब 10-12 अंकों की हल्की गिरावट दिखा रहा है।
(शेयर मंथन 18 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!