शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

छोटे-मँझोले शेयरों पर भारी चोट, दवा शेयरों में ज्यादा कमजोरी

सोमवार के शुरुआती कारोबार में छोटे-मँझोले शेयरों में काफी कमजोरी देखी जा रही है। खास कर मँझोले दवा शेयरों में भारी गिरावट है।

बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) सूचकांक के शेयरों में मोरपेन लेबोरेटरीज 15.20%, शेरोन बायो-मेडिसिन 15%, नेक्टर लाइफसाइंसेज 14%, ऐस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स 13%, तानला सॉल्यूशंस 13% और गुजरात एनआरई कोक 12% गिरावट पर चल रहे हैं। हालाँकि दूसरी ओर रेनबो पेपर्स 6%, और कर्नाटक बैंक करीब 4% की तेजी के साथ चल रहे हैं।
बीएसई मिडकैप सूचकांक के शेयरों में वोकहार्ट में 9%, ऐल्सटॉम टी एंड डी इंडिया में 8.30%, टोरेंट पावर में 6.50% और अदानी पावर में 6.20% की गिरावट देखी जा रही है। दूसरी ओऱ ओबरॉय रियल्टी 1.70% और मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स करीब 1% की तेजी पर हैं। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!