शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मंगलवार की सुबह मिला-जुला कारोबार

मंगलवार को ज्यादातर एशियाई बाजारों की शुरुआत लाल निशान पर हुई। हालाँकि बाद में चीन की जीडीपी (GDP) के आँकड़े आने के बाद ये बाजार धीरे-धीरे हरे निशान में आते दिखे,

लेकिन थोड़ी ही देर में फिर से गिरावट गहरा गयी। चौथी तिमाही में चीन की जीडीपी (GDP) बढ़ने की दर 6.8% रही है, जबकि अनुमान 6.9% वृद्धि का था। जानकारों के मुताबिक चीन में 7% से कम जीडीपी (GDP) को अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए ये आँकड़े बाजार को रास नहीं आये।
फिलहाल ज्यादातर एशियाई बाजारों में सपाट रुझान के साथ कारोबार चल रहा है। चीन के इंडेक्स शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में 4 अंकों की तेजी है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 5 अंकों की हल्की बढ़त दिखा रहा है। सिंगापुर का सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) भी केवल 2 अंक ऊपर चल रहा है। हालाँकि जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) करीब 1% नीचे है। द. कोरिया का कॉस्पी (Kospi) करीब 0.50% गिरावट पर चल रहा है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) केवल 2 अंकों की गिरावट दिखा रहा है।
मार्टिन लूथन किंग डे के मौके पर सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद रहे। इस बीच कच्चा तेल $28 डॉलर प्रति बैरल के नीचे लुढ़क गया है। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!