शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार सँभला, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा चढ़ा

मंगलवार 19 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24188.37 की तुलना में 24257.28 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 10 बजे सेंसेक्स 163.50 अंक (0.68%) की मजबूती के साथ हरे निशान पर है। एनएसई के निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 49.00 अंक (0.67%) की बढ़त है। साथ ही छोटे-मँझोले सूंचकाकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.27% और स्मॉल कैप में 0.56% की बढ़त है। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 0.28% और स्मॉल 100 में 1.00% की बढ़त आयी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक में 3.49%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.96%, टाटा मोटर्स में 2.53%, एसबीआई में 1.88%, एनटीपीसी में 1.86% और भारती एयरटेल में 1.73% की मजबूती चल रही है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 35 अभी हरे निशान पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 19 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!