शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारी गिरावट के साथ खुला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा फिसला

बुधवार 20 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला है। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24479.84 की तुलना में आज 24,325.77 पर खुला। शुरुआती कारोबार में लगभग 10 बजे सेंसेक्स 368.12 अंक (1.50%) की गिरावट के साथ 24,111.72 पर चल रहा है। एनएसई निफ्टी 50 भी 115.90 अंक (1.56%) की गिरावट के साथ 7,319.20 पर है। साथ ही छो़टे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 1.71% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.85% की गिरावट है। निफ्टी मिडकैप 100 में 1.57% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.04% की गिरावट है। बीएसई के दिग्गज शेयरों में अदानी पोर्ट्स 4.20%, एलऐंडटी 3.10%, टाटा स्टील 3.07%, ओएनजीसी 3.05%, रिलायंस 2.93% और एसबीआई 2.79% की गिरावट दिखा रहे हैं। एनएसई के 50 शेयरों में सभी 50 शेयर अभी लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!