शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में फिर बिकवाली, 417 अंक लुढ़का सेंसेक्स

बुधवार 20 जनवरी को भारतीय बाजार में एक बार फिर कमजोरी आयी और बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) दिन के कारोबार में 24,000 के नीचे भी फिसल गया। आज सेंसेक्स 417.80 अंक (1.71%) की भारी गिरावट के साथ 24,062.04 पर बंद हुआ। सुबह से कमजोर चल रहे सेंसेक्स का दिन का ऊपरी स्तर 24,325.77 रहा, जबकि नीचे की ओर इसने 23,839.76 के निचले स्तर को छुआ। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 125.80 अंक (1.69%) की गिरावट के साथ 7,309.30 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 का दिन का निचला स्तर 7,241.50 का रहा, जबकि ऊपर यह 7,470.90 तक जा सका।
छोटे-मॅंझोले सूंचकांकों में भी गिरावट बनी रही। बीएसई मिडकैप में 2.01% और बीएसई स्मॉल कैप में 2.04% की गिरावट रही। एनएसई के निफ्टी मिडकैप 100 में 1.81% और निफ्टी स्मॉल 100 में 2.37% की गिरावट आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 5.53%, एसबीआई में 5.13%, रिलायंस में 3.76%, कोल इंडिया में 3.45%, मारुति में 3.40% और टाटा मोटर्स में 3.39% की गिरावट रही। दूसरी ओर केवल बजाज ऑटो (0.43%), हीरो मोटोकॉर्प (0.21%) और विप्रो (0.07%) हरे निशान पर रहे। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 42 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 20 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!