शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बुधवार को जोरदार गिरावट, डॉव जोंस 1.5% नीचे

बुधवार को अमेरिकी बाजार में काफी तीखा उतार-चढ़ाव देखा गया और इसका प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 500 अंक से ज्यादा गिरावट दर्ज करने के बाद थोड़ा वापस सँभला। दिसंबर सीपीआई में 0.1%, हाउसिंग के आँकड़ों में 2.5% और बिल्डिंग परमिट में 3% की गिरावट की वजह से अमेरिकी बाजारों पर दबाव रहा। साथ ही कच्चे तेल में गिरावट का भी बाजारों पर असर दिख रहा है।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 249.28 अंक यानी 1.56% की गिरावट के साथ 15,766.74 पर बंद हुआ। मगर इससे पहले यह 15450.56 के निचले स्तर तक टूटा, जहाँ यह 565 अंक की गिरावट दर्शा रहा था। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 22 अंक या 1.17% की गिरावट के साथ 1,859.33 पर बंद हुआ। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) का नुकसान हल्का रहा और यह केवल 5.26 अंक या 0.12% की गिरावट के साथ 4,471.69 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 21 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!