शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गुरुवार की सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी

कच्चे तेल की कीमतों में कुछ सुधार आने के बाद आज यानी गुरुवार के शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में खरीदारी का माहौल है।

चीन को छोड़ कर लगभग सभी एशियाई बाजारों में हरे निशान पर कारोबार हो रहा है, हालाँकि निवेशकों की धारणा अभी भी कमजोर बनी हुई है। चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में करीब 0.50% गिरावट दिख रही है। मगर जापान के सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) में 1.50% से ज्यादा की तेजी पर कारोबार हो रहा है। हांग कांग का सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) 1.30% की तेजी दिखा रहा है। सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) और कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) दोनों में करीब 0.5-0.5% की बढ़त है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में करीब 50 अंकों की तेजी है।
(शेयर मंथन, 21 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!