शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ईसीबी (ECB) के राहत पैकेज की उम्मीदों से अमेरिकी बाजार में तेजी

यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Central Bank) से नयी आर्थिक मदद के संकेतों और ठंडे पड़े कच्चे तेल की कीमतों में तेजी लौटने से कल गुरुवार को अमेरिका और यूरोप के बाजारों में अच्छी मजबूती देखने को मिली।

ईसीबी (ECB) के अध्यक्ष मारियो द्रागी ने कहा है कि अर्थव्यवस्था में मंदी के खतरे बढ़े हैं और अगली मौद्रिक नीति में दरों की समीक्षा संभव है। द्रागी ने मार्च में नया प्रोत्साहन (स्टिमुलस) पैकेज लाये जाने का भी संकेत दिया है। वहीं कच्चे तेल की कीमत 12 वर्षों के निचले स्तरों तक लुढ़कने के बाद इसमें कुछ तेजी लौटी है, जिसका सकारात्मक असर दुनिया भर के बाजारों में पर दिख रहा है।
कल गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115.94 अंक यानी 0.74% की तेजी के साथ 15,882.68 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) सपाट रहते हुए केवल 0.37 अंक या 0.01% नाम-मात्र की बढ़त के साथ 4,472.06 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 9.66 अंक या 0.52% की मजबूती हासिल कर 1,868.99 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!