यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Central Bank) से राहत पैकेज मिलने की उम्मीद से कल यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में तो तेजी आयी ही,
आज सुबह एशियाई बाजारों में भी खरीदारी का माहौल है। लगभग सभी एशियाई बाजारों के सूचकांक हरे निशान पर चल रहे हैं। जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) करीब 3.50% की बढ़त पर चल रहा है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में भी करीब 2% की उछाल है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) और कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) में करीब 1.5% की तेजी है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में भी करीब 1% की तेजी है। चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) 0.20% की हल्की बढ़त पर है। वहीं सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में 0.72% की तेजी पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2016)
Add comment