शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अच्छे अंतराष्ट्रीय संकेतों से मजबूत खुला भारतीय बाजार

अंतराष्ट्रीय बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बीच शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,962.21 की तुलना में आज 24,122.06 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10 बजे सेंसेक्स 299.21 अंक (1.25%) की मजबूती के साथ 24,261.42 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 भी 98.75 अंक (1.36%) की मजबूती के साथ 7,375.55 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी मजबूती दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 1.26% की बढ़त है और बीएसई स्मॉल कैप 1.46% की बढ़त बनाये हुए है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.36% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.82% की मजबूती दिख रही है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 4.34%, एनटीपीसी में 3.42%, मारुति में 3.03%, एसबीआई 2.53%, एलऐंडटी में 2.51% और डॉ. रेड्डीज में 2.36% की तेजी है। दूसरी ओर भारती एयरटेल (3.38%), अदानी पोर्ट्स (1.29%) और आईटीसी (0.54%) लाल निशान पर हैं। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 46 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 22 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!