शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में शानदार तेजी, नैस्डैक 2.66% उछला

कच्चे तेल में तेजी लौटने और यूरोपियन सेंट्रल बैंक (European Central Bank) से राहत पैकेज मिलने के संकेतों के बीच शुक्रवार को भी अमेरिकी बाजार में शानदार खरीदारी का माहौल रहा। शुक्रवार को प्रमुख अमेरिकी सूचकांक अच्छी बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहे। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 210.83 अंक यानी 1.33% की तेजी के साथ 16,093.51 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 119.12 अंक या 2.66% की उछाल रही और यह 4,591.18 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) भी 37.91 अंक या 2.03% की बढ़त के साथ 1,906.90 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 25 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!