शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सोमवार को तेज खुले एशियाई बाजार, हैंग सेंग में 400 अंकों की तेजी

अमेरिकी बाजार में अच्छी बढ़त और कच्चे तेल में जारी मजबूती के बीच एशियाई बाजारों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शानदार खरीदारी देखी जा रही है। लगभग सभी एशियाई बाजारों में हरे निशान पर कारोबार हो रहा है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में 400 अंक या 2% से भी ज्यादा की तेजी पर कारोबार हो रहा है। जापान का सूचकांक निक्केई 225 (Nikkei 225) करीब 1.40% की बढ़त पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.50% की तेजी दिखा रहा है। कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) में करीब 1% की तेजी है। ताइवान के सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में भी करीब 1.70% की बढ़त पर कारोबार हो रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) करीब 1% की तेजी दिखा रहा है। सिंगापुर निफ्टी (Singapore Nifty) में 0.50% की तेजी पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथन 25 जनवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख