शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व की टिप्पणी से फिसला अमेरिकी बाजार, 222 अंक गिरा डॉव जोंस (Dow Jones)

फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) ने कल अपनी समीक्षा बैठक में अनुमानों के मुताबिक ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी नहीं की, मगर उसकी टिप्पणियों ने बाजार को चिंतित कर दिया।

इन टिप्पणियों से वैश्विक विकास दर को लेकर चिंताएँ फिर से उभरी हैं, जिसके चलते कल अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी का रुझान दिखा। हालाँकि कल कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आयी, मगर इसका सकारात्मक प्रभाव फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों से उभरी चिंता में बेअसर हो गया।
अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक कल बुधवार 27 जनवरी को तीखी गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 222.77 अंक (1.38%) गिर कर 15,944.46 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डेक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 99.51 अंक (2.18%) की गिरावट के साथ 4,468.17 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 20.68 अंक (1.09%) गिरावट रही और यह 1,882.95 पर आ गया।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेज बढ़ोतरी हुई। डब्लूटीआई क्रूड 0.85 डॉलर (2.70%) चढ़ कर 32.30 डॉलर पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 28 जनवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!