शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख, निक्केई तेज हैंग सेंग नीचे

सोमवार 1 फरवरी को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुझान है।

जापान का निक्केई (Nikkei) पिछले दिन के बंद स्तर 17,518.30 की तुलना में आज 17,699.60 पर खुला। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 9 बजे निक्केई 315.23 अंक (1.80%) बढ़त के साथ 17,833.53 पर चल रहा है। हांग-कांग का हैंग-सैंग (Hang Seng) पिछले बंद स्तर 19,683.11 की तुलना में आज 19,770.96 पर खुला और फिलहाल 218.35 अंक (1.11%) की गिरावट के साथ 19,464.76 पर चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) पिछले बंद स्तर 2,629.11 की तुलना में आज 2,637.05 पर खुला। शुरूआती कारोबार में यह 19 अंक या 0.75% की गिरावट के साथ 2,610 पर चल रहा है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) करीब 1.5% नीचे चल रहा है। द. कोरिया का कॉस्पी (KOSPI) 0.2% की हल्की बढ़त दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!