शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलवार को अधिकांश एशियाई बाजार कमजोर, चीन में तेजी

कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय भाव नीचे आने की वजह से आज मंगलवार की सुबह एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिख रही है। हालाँकि चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shangai Composite) में अच्छी तेजी है। भारतीय समय के मुताबिक सुबह करीब 8.45 बजे यह 2% से ज्यादा की मजबूती पर चल रहा है। मगर दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई आज बाजार खुलते ही फिसल गया और करीब 1% तक नीचे गया। हालाँकि इस समय यह वापस सँभल कर सपाट हो गया है।
हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में करीब 0.2% की गिरावट है। सिंगापुर का सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Time) 0.25% की गिरावट दिखा रहा है। कोरियाई सूचकांक कॉस्पी (KOSPI) भी करीब 0.45% की गिरावट पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!