शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में हल्की गिरावट, निचले स्तरों से सँभला

सोमवार 01 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। कच्चे तेल में गिरावट के साथ-साथ चीन की अर्थव्यवस्था में धीमापन जारी रहने के नये संकेतों की वजह से बाजार पर शुरुआती कारोबार में दबाव दिखा। मगर सत्र आगे बढ़ने के साथ बाजार सँभलता गया और दिन के निचले स्तरों से इसने अच्छी वापसी कर ली। अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) केवल 17.12 अंक (0.10%) की गिरावट के साथ 16,449.18 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 0.14 अंक (6.41%) चढ़ कर 4,620.37 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) 0.86 अंक (0.04%) गिर कर 1,939.38 पर रहा।
कच्चे तेल की कीमत में गिरावट के कारण अमेरिकी बाजार में कल काफी उथल-पुथल रही। अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव कल 2 डॉलर या 5.95% की गिरावट के साथ 31.62 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं चीन में जनवरी महीने का पीएमआई सूचकांक 49.4 पर रहा है, जो लगातार छठे महीने इसके फैक्ट्री उत्पादन में कमजोरी का संकेत देता है। (शेयर मंथन, 02 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!