शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेज गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 296 अंक नीच

कच्चे तेल में गिरावट के कारण मंगलवार 02 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक काफी कमजोर बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 295.64 अंक (1.80%) की गिरावट के साथ 16,153.54 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 103.42 अंक (2.24%) का तीखा नुकसान झेलते हुए 4,516.95 पर आ गया। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 36.35 अंक (1.87%) गिर कर 1,903.03 पर रहा।
मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तीखी गिरावट आयी। अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव कल 1.74 डॉलर या 5.5% की गिरावट के साथ 29.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। इस तरह केवल दो दिनों के अंदर कच्चे तेल की कीमत में करीब 11% की भारी गिरावट आ चुकी है। कल लंदन का ब्रेंट क्रूड भी 1.52 डॉलर या 4.4% के नुकसान के साथ 32.72 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!