शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में उछाल, डॉव जोंस (Dow Jones) 183 अंक ऊपर बंद

कच्चे तेल की कीमत में मजबूती आने के कारण बुधवार 03 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 183.12 अंक (1.13%) की बढ़त के साथ 16,336.66 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 9.50 अंक (0.50%) चढ़ कर 1,912.53 पर रहा। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 12.71 अंक (0.28%) की कमजोरी के साथ 4,504.24 पर आ गया।
बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आयी। अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव कल 2.40 डॉलर या 8% की बढ़त के साथ 32.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कल कच्चे तेल पिछले पांच महीनों में सबसे बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ। कल लंदन का ब्रेंट क्रूड भी 2.32 डॉलर या 7.1% मजबूती के साथ 35.04 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!