शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में हल्की बढ़त, सेंसेक्स (Sensex) 0.55% चढ़ा

शुक्रवार 05 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24338.43 की तुलना में आज 24360.36 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.30 बजे सेंसेक्स 133.66 अंक (0.55%) बढ़त के साथ 24,472.09 पर चल रहा है। एनएसई का निफ्टी 50 (NIFTY 50) भी 52.10 अंक (0.70%) की तेजी के साथ 7,456.10 पर है।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी मजबूती है। बीएसई मिडकैप 1.02% और बीएसई स्मॉल कैप 0.57% की तेजी बनाए हुए है। दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 में 0.85% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.93% की बढ़त है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ऐक्सिस बैंक 2.76%, सन फार्मा 2.22%, हीरो मोटोकॉर्प 1.89%, एसबीआई 1.69%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.67% और सिप्ला 1.64% की तेजी पर है। गिरने वाले दिग्गज शेयरों में गेल 2.24%, मारुति 0.89%, एनटीपीसी 0.60% और ओएनजीसी 0.50% की गिरावट के साथ चल रहे हैं, जबकि इन्फोसिस में 0.29% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.26% की हल्की कमजोरी है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में 32 हरे निशान पर हैं और 18 लाल निशान पर चल रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!