शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट, नैस्डैक (Nasdaq) 3.25% नीचे

शुक्रवार 05 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक भारी गिरावट के साथ बंद हुए।

सबसे ज्यादा कमजोरी आईटी शेयरों में रही, जिसकी वजह से खास कर आईटी शेयरों के एक्सचेंज नैस्डैक में ज्यादा गिरावट आयी। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 146.42 अंक (3.25%) गिरावट के साथ 4,363.14 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट अक्टूबर 2014 के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ है। कई प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों ने अपनी बिक्री के कमजोर पूर्वानुमान पेश किये हैं, जिसकी वजह से आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली उभरी। साथ ही डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 211.61 अंक (1.29%) गिर कर 16,204.97 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 35.40 अंक (1.85%) की गिरावट के साथ 1,880.05 पर रहा। इस बीच अमेरिकी रोजगार संबंधी आँकड़े मिले-जुले आये हैं। शुक्रवार को जनवरी महीने के लिए गैर-कृषि नौकरियों में 151,000
की वृद्धि हुई, जो जानकारों के अनुमानों से कम रही है। मगर वेतन-वृद्धि मजबूत रही है। साथ ही बेरोजगारी दर में भी कमी आयी है। लिहाजा बाजार में इस बात की आशंका बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व आने वाले समय में फिर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमत में फिर से गिरावट आयी। अमेरिकी बाजार में डब्लूटीआई क्रूड 0.83 डॉलर या 2.6% गिर कर
30.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!