शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jones) 1.10% टूटा

सोमवार 08 फरवरी को अमेरिकी बाजारों पर वैश्विक चिंताओं का असर देखा गया। अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।

आईटी कंपनी के शेयरों में गिरावट और कच्चे तेल की निचली कीमतों के कारण अमेरिकी बाजार में लगातार गिरावट देखी जा रही है। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) कल एक समय 400 अंकों तक गिर गया था, हालाँकि अंत में यह 177.92 अंक (1.10%) गिर कर 16,027.05 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 79.39 अंक (1.82%) गिरावट के साथ 4,283.75 पर आ गया। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 26.61 अंक (1.42%) की गिरावट के साथ 1,853.44 पर रहा।
सोमवार को कच्चे तेल की कीमत में फिर से गिरावट आयी। अमेरिकी बाजार में डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर या 2.5% गिर कर 30.11 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09  फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!