शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 259 अंक नीचे

मंगलवार 09 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई है।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24,287.42 की तुलना में आज 24076.85 पर खुला। शुरुआती कारोबार में करीब 10.10 बजे सेंसेक्स 259.47 अंक (1.07%) की गिरावट के साथ 24,027.95 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 78.95 अंक (1.07%) गिर कर 7,488.35 पर है।
छोटे-मॅंझोले सूचकांक भी लाल निशान में हैं। बीएसई मिडकैप में 0.65% और बीएसई स्मॉल कैप 0.79% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.55% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.66% की कमजोरी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में इन्फोसिस में 3.78%, टीसीएस 3.46%, मारुति में 2.49% कोल इंडिया में 2.07%, एचडीएफसी 1.42% और आईटीसी में 1.35% की गिरावट है। चढ़ने वाले शेयरों में गेल में 2.15%, सन फार्मा में 1.30%, एनटीपीसी में 1.26%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.07%, ल्युपिन 0.86% और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 0.83 की मजबूती है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 35 शेयर लाल निशान पर हैं, जबकि 15 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 09 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!