शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, हैंग सेंग (Heng Seng) 3.67% टूटा

एशियाई बाजारों में गुरुवार 11 फरवरी की सुबह एक बार फिर गिरावट दिख रही है।

कल अमेरिकी कांग्रेस के सामने अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) की प्रमुख जेनेट येलेन (Janet Yellen) ने अपने बयान में कहा कि आगे चल कर ब्याज दरों में कटौती के बदले बढ़ोतरी होने की संभावना ही ज्यादा है, जिसकी वजह से बाजार में गिरावट देखी जा रही है। तीन दिनों की छुट्टी के बाद आज हांग कांग (Heng Seng) का सूचकांक हैंग सेंग कमजोर खुला है। शुरुआती कारोबार में भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.45 बजे हैंगसैंग में 3.67% की भारी गिरावट देखी जा रही है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Strait Times) में भी 0.61% की गिरावट है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन दिन बंद के रहने के बाद आज 2.46% गिरावट दिखा रहा है। वहीं नेशनल फाउंडेशन डे पर जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) आज बंद है। (शेयर मंथन,11 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!