शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) 231 अंक नीचे, निफ्टी 7200 के नीचे फिसला

खराब वैश्विक संकतों के बीच गुरुवार 11 फरवरी को भी भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुला।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,758.90 की तुलना में आज 23,758.46 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 10.10 बजे सेंसेक्स 231.42 अंक (0.97%) गिर कर 23,527.48 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 62.10 अंक (0.86%) की गिरावट के साथ 7,153.60 पर है।

छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट है। बीएसई मिडकैप में 0.90% और बीएसई स्मॉल कैप में 1.04% की गिरावट है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.88% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.09% की कमजोरी है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में डॉ. रेड्डीज में 2.29%, टाटा मोटर्स में 1.08%, भारती एयरटेल में 0.64% की बढ़त है। वहीं ल्युपिन में 0.26%, हीरो मोटोकॉर्प में 0.23% और गेल में 0.10% की हल्की मजबूती है। दूसरी ओर ओएनजीसी में 3.22%, सिप्ला में 2.99%, कोल इंडिया में 2.99%, बीएचईएल 1.95%, आटीसी में 1.93%, टीसीएस 1.83% की गिरावट आयी है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से केवल 8 शेयर ही हरे निशान पर हैं और बाकी 42 शेयर लाल निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!