शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार दो साल के निचले स्तरों पर, डॉव जोंस (Dow Jones) 1.60% गिरा

गुरुवार 11 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार पाँचवे दिन गिरावट के साथ बंद हुए और लगभग दो साल के निचले स्तरों पर आ गये।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 400 अंक से ज्यादा गिरने के बाद थोड़ा सँभला, मगर 254.56 अंक (1.60%) की गिरावट के साथ ही 15,660.18 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 16.76 अंक (0.39%) गिर कर 4,266.84 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 22.78 अंक (1.23%) की गिरावट के साथ 1,829.08 पर रहा। यह एसऐंडपी 500 का अप्रैल 2014 से अब तक का सबसे निचला स्तर है।
कच्चा तेल गुरुवार को 12 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया। कल अमेरिकी बाजार में डब्लूटीआई क्रूड का भाव 26.05 डॉलर तक गिर गया, जो मई 2003 से अब तक का सबसे निचला स्तर है। आखिरकार कच्चे तेल का भाव 4.5% गिर कर 26.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
दूसरी ओर सोने के भावों में फिर से चमक लौटती दिख रही है। निवेशक सुरक्षा की तलाश में वापस सोने की ओर लौट रहे हैं। कल यह 4.4% की उछाल के साथ 1,247.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक चढ़ गया, जो इसका साल भर का ऊँचा स्तर है।
(शेयर मंथन, 12 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!