शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में तेज बढ़त, डॉव जोंस (Dow Jones) 2.00% चढ़ा

शुक्रवार 12 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 313.66 अंक (2.00%) की बढ़त के साथ 15,973.84 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी 70.67 अंक (1.66%) चढ़ कर 4,337.51 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 35.70 अंक (1.95%) की बढ़त आयी और यह 1,864.78 पर बंद हुआ।
इस हफ्ते के कारोबार में एसऐंडपी 500 दो साल के सबसे निचले स्तर पर चला गया था। कल की उछाल के बावजूद बीते हफ्ते के दौरान डॉव जोंस 1.4% कमजोर हुआ है। साथ ही एसऐंडपी 500 में 0.8% और नैस्डैक कंपोजिट में 0.6% का साप्ताहिक नुकसान हुआ है। वैश्विक विकास धीमा पड़ने की चिंता के कारण बाजार में गिरावट देखी जा रही है।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 12.3% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 29.44 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल में इस उछाल की वजह से ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों में काफी मजबूती आयी। (शेयर मंथन 13 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!