शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशिया में शानदार शुरुआत, निक्केई (Nikkei) 5% उछला

सोमवार 15 फरवरी को सुबह के शुरुआती कारोबार में ज्यादातर एशियाई बाजारों में जबरदस्त मजबूती देखी जा रही है, चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) तीखी गिरावट है।

सुबह करीब नौ बजे जापान के निक्केई (Nikkei) में 5.12% की जोरदार उछाल आ चुकी है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में लगभग 2.5% की मजबूती है। सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 2% से ज्यादा की मजबूती है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (kospi) में भी 1.3% की बढ़त है।
हालाँकि दूसरी ओर चीन और ताइवान के बाजार सुस्त हैं। शंघाई कंपोजिट निचले स्तरों से थोड़ा सँभलने के बाद भी इस समय 1.5% से ज्यादा गिरावट पर है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) हल्के नुकसान के साथ लाल निशान में चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!