शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेंसेक्स (Sensex) में 0.7% की मामूली गिरावट

मंगलवार 16 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ खुले थे मगर जल्द ही लाल निशान पर आ गये।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 23,554.14 अंक की तुलना में आज 23,688.61 पर खुला। पूर्वाह्न 11.14 बजे सेंसेक्स 17.40 अंक (0.7%) की मामूली गिरावट के साथ 23,528.92 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 10.80 अंक (0.15%) गिर कर 7,152.15 पर है।

छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.93% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.15% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.89% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.05% की गिरावट है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में अदाणी पोर्ट्स में 5.93%, एनटीपीसी में 4.28%, ओएनजीसी 2.03%, डॉ. रेड्डीज में 1.75%, रिलायंस में 1.18% और हीरो मोटोकॉर्प में 1.12% की मजबूती है। दूसरी ओर एशियन पेंट्स में 1.37%, एलऐंडटी में 1.20%, सन फार्मा में 0.94%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.71%, एचडीएफसी में 0.67% और आईटीसी में 0.64% की गिरावट है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 31 शेयर लाल निशान पर हैं जबकि 19 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 16 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!