शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, नैस्डैक (Nasdaq) 1.03% नीचे

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 40.40 अंक (0.25%) गिर कर 16,413.43 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) भी 46.53 अंक (1.03%) की गिरावट के साथ 4,487.54 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 8.99 अंक (0.47%) की कमजोरी आयी और यह 1,917.823 पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमतों में ज्यादा आपूर्ति की चिंता के कारण कल एक बार फिर गिरावट देखी गयी।
कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.42% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 33.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल में गिरावट के कारण ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों के सूचकांक में भी 0.9% की गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!