शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में कमजोरी, निक्केई (Nikkei) 2.23% टूटा

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। चीन के सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.29% की गिरावट है।

सुबह करीब 8.45 बजे जापान के निक्केई (Nikkei) में 2.23% की तीखी कमजोरी आयी है। हांग कांग के सूचकांक हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.54% और सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.44% गिरावट है। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.07% की हल्की लाली है। ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) भी 0.12% नीचे चल रहा है। कच्चे तेल के भाव फिर घटने की वजह से बाजार में गिरावट देखी जा रही है। (शेयर मंथन, 19 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!