शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 228 अंक उछला

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बाद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 228.67 अंक (1.40%) की तेज बढ़त के साथ 16,620.66 बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 66.18 अंक (1.47%) तेजी दिखी और यह 4,570.61 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 27.72 अंक (1.45%) की मजबूती आयी और यह 1,945.50 पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में फरवरी मैन्यूफैक्चिरिंग पीएमआई 51.0 पर रही है। कच्चे तेल में जोरदार बढ़त से वैश्विक बाजारों में तेजी लौटी है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 6.2% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 31.48 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 23 फरवरी 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!