शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार टूटे, डॉव जोंस (Dow Jones) 1.14% फिसला

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक  कमजोर  बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 188.88 अंक (1.14%) की गिरावट के साथ 16,431.78 बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 67.02 अंक (1.47%) की गिरावट दिखी और यह 4,503.58 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 24.23 अंक (1.25%) की कमजोरी आयी और यह 1,921.27 पर बंद हुआ। सऊदी अरब के उत्पादन कम करने से इन्कार के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से दुनिया भर के बाजारों पर असर देखा गया। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 4.55% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 31.87 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। वहीं यूरोपीय बाजार भी 1.5% तक गिर कर बंद हुए। (शेयर मंथन 24 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!