शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार संभला, डॉव जोंस (Dow Jones) 53 अंक चढ़ा

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद निचले स्तरों से संभलता दिखा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 53.21 अंक (0.32%) चढ़ कर 16,484.99 बंद हुआ।

नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 39.02 अंक (0.87%) की बढ़त दिखी और यह 4,542.61 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 8.53 अंक (0.44%) की मजबूती आयी और यह 1,929.80 पर बंद हुआ। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 35 लाख बैरल बढ़ गया है और ये पिछले हफ्ते के मुकाबले करीब आधा ही है। वहीं गैसोलीन का भंडार रोजाना 4  लाख बैरल  कम हो गया है। इसकी वजह से एनर्जी शेयरों में तेजी देखी गयी। जनवरी में नये घरों की बिक्री 4.94 लाख बढ़ी है जो उम्मीद से कम रही है। वहीं सर्विस पीएमआई घट कर 49.8 पर आ गयी है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.4% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 34.41 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 25 फरवरी 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख