शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेल बजट से निफ्टी फ्यूचर में गिरावट का रुख

वर्ष 2016-17 का केंद्रीय रेल बजट रेल क्षेत्र में 1.21 लाख करोड़ रुपये की 21% बढ़ी हुई पूँजी से क्षमता निर्माण पर और नयी परियोजना की घोषणा के बजाय चालू परियोजना को पूरा करने पर केंद्रित है।

इस हफ्ते निफ्टी फ्यूचर सकारात्मक धारणा के साथ शुरू हुआ। लेकिन कुछ समय तक ही रही सकारात्मक धारणा के बाद निफ्टी फ्यूचर ने तीखी गिरावट की राह पकड़ ली।
आज गुरुवार को रेल बजट पेश होने और फरवरी सीरीज के एफ ऐंड ओ के समापन से पहले बाजार सपाट खुला और जल्द ही लाल निशान पर फिसल गया। रेल क्षेत्र से जुड़े शेयर लाल निशान में देखे जा रहे थे। टेक्समैको रेल ऐंड इंजीनियरिंग में 4%, कालिंदी रेल निर्माण में 3% गिरावट देखी गयी। वहीं निफ्टी भी अपने 7000 के मनोवैज्ञानिक अवरोध से करीब 30 अंक नीचे 6,988 पर कारोबार कर रही थी।
बाजार में निकट भविष्य में कमजोरी रह सकती है, अगर आम बजट कुछ सकारात्मक बदलाव लाता है, केवल तभी बाजार में कुछ रिकवरी देखने को मिल सकती है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!