शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन के बाजार में भारी गिरावट, शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 6.4% फिसला

बाजार में नकदी उपलब्धता (मार्केट लिक्विडिटी) के बारे में बढ़ती चिंताओं के बीच गुरुवार को चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी।

आज के कारोबार के अंत में शंघाई कंपोजिट 6.4% लुढ़क कर 2,741.25 पर बंद हुआ, जो प्रतिशत के हिसाब से 26 जनवरी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इसके अलावा शेनझेन कंपोजिट (Shenzhen Composite) में आज 7.3% की कमजोरी दर्ज की गयी, जबकि चाईनेक्स्ट बोर्ड आज 7.6% फिसल गया। शंघाई कंपोजिट और शेनझेन कंपोजिट में 1300 से अधिक शेयर आज 10% गिर कर बंद हुए।
चीन में आर्थिक धीमेपन की चिंताओं और इसके बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव ने पूरी दुनिया में निवेश निर्णयों पर असर डाला है। चीनी बाजार में कई महीनों से जारी उतार-चढ़ाव की वजह से निवेशक चीन के बाजार से अपनी पूँजी निकालते दिख रहे हैं। इसके अलावा लिक्विडिटी से संबंधित चिंताएँ भी बाजार पर भारी पड़ रही हैं।
गुरुवार को चीन के बाजार में आयी गिरावट ने निवेशकों को सकते में डाल दिया है, क्योंकि काफी निवेशकों का यह मानना था कि सरकार जल्दी ही सरकारी कंपनियों की हालात सुधारने के लिए योजनाएँ घोषित करेगी। इस उम्मीद की वजह से पिछले कुछ समय से चीन के बाजार में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी। ध्यान रहे कि पिछले हफ्तों के दौरान चीन के केंद्रीय बैंक की ओर से पूँजी डाले जाने की वजह से जनवरी के अंतिम सप्ताह के बाद से चीन के शेयर बाजार में स्थायित्व दिख रहा था। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!