शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तेजी के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 777 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार पिछले दो दिन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आज बाजार में शानदार तेजी देखी गई।

बाजार में ऐसी तेजी पिछले सात सालों में नहीं देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 777.35 अंक चढ़ कर 23,779.35 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 23,821.49 ऊपर चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 23,133.18 अंक तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 235.25 अंक (3.37%) की बढ़त के साथ 7,222.30 पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,235.50 तक चढ़ा। नीचे की ओर यह 7,035.10 तक गया।
छोटे-मँझोले शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 3.04% की और बीएसई स्मॉलकैप में 3.23% की मजबूती रही। दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 में 2.57% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 3.61% की बढ़त देखी गयी।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में आईटीसी में 9.91%, आईसीआईसीआई बैंक 7.95%, मारुति में 7.80%, हीरो मोटोकॉर्प में 6.69%, अदाणी पोर्ट्स में 5.30% और गेल में 5.04% की मजबूती रही। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो ओएनजीसी में 1.34%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.58% और डॉ. रेड्डीज में 0.11% की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 47 शेयर हरे निशान पर बंद हुए बाकी 3 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!