शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स (Sensex) 364 अंक चढ़ कर बंद

लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बजट के बाद से बीएसई सेंसेक्स (Sensex) में 1600 अंक की बढ़त आयी है जबकी एनएसई के निफ्टी 50 (Nifty 50) में 488 अंक की मजबूती देखी जा रही है।

निफ्टी पिछले एक महीने के सबसे उच्च स्तर पर बंद हुआ है। आरबीआई के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती के कारण बाजार में तेजी देखी जा रही है। दूसरी ओर अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने वित्त वर्ष 2016 में भारत का विकास दर 7.3% रहने का अनुमान जताया है जो अगले साल यानी वर्ष 2017 में 7.5% तक जा सकता है।
आज बीएसई सेंसेक्स 364.01 अंक (1.50%) चढ़ कर 24.606.99 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 24,640.51 अंक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर 24,383.28 अंक तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 भी 106.75 अंक (1.45%) की बढ़त के साथ 7,475.60 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 7,483.95 अंक उछला जबकि इसका दिन का निचला स्तर 7,406.05 अंक का रहा।
छोटे-मँझोले शेयरो में तेजी रही। बीएसई मिडकैप 0.58% और बीएसई स्मॉल कैप 1.35% बढ़ कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.86% की और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.88% की तेजी रही।

आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में टाटा स्टील में 7.17%, टाटा मोटर्स में 6.10%, बीएचईएल में 6.02%, एलटी में 6.01%, डॉ. रेड्डीज में 5.77% और गेल में 5.75% की बढ़त के साथ बंद हुए। गिरने वाले शेयरों की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक में 1.04%, आईटीसी में 0.75%, एनटीपीसी में 0.24% और मारुति में 0.01% की गिरावट रही। निफ्टी 50 के 50 शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर रहे, जबकि 8 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!