शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस (Dow Jones) 67 अंक चढ़ा, नैस्डैक (Nasdaq) 0.19% गिरा

सोमवार 07 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) और एसऐंडपी 500 (S&P 500) तेजी के साथ बंद हुए। हालाँकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में गिरावट रही। 

कल डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 67.18 अंक (0.40%) चढ़ कर 17,073.95 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 1.77 अंक (0.09%) की मामूली तेजी आयी और यह 2,001.76 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 8.77 अंक (0.19%) की गिरावट दिखी और यह 4,708.25 पर बंद हुआ। उर्जा क्षेत्र के शेयरों में गिरावट के कारण नैस्डैक कंपोजिट में कमजोरी देखी गयी। इस बीच कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 5.5% की जबरदस्त मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 37.90 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रैंट क्रूड में में भी 5.5% की बढ़त आयी और यह 40.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन 08 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!