शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 109 अंक टूटा

मंगलवार 08 मार्च को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 109.85 अंक (0.64%) गिर कर 16,964.10 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 59.43 अंक (1.26%) की गिरावट दिखी और यह 4,648.82 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 22.50 अंक (1.12%) की कमजोरी आयी और यह 1,979.26 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3.7% की कमजोरी आयी और डब्लूटीआई क्रूड 39.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रैंट क्रूड में भी 2.9% की गिरवाट आयी और यह 39.65 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कच्चे तेल के भाव में गिरावट आने से ऊर्जा क्षेत्र के शेयर में भी गिरावट आयी। वहीं चीन के बाजार में कमजोर कारोबार के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था के और ज्यादा कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। जिसकी वजह से बाजार में दबाव देखा जा रहा है। (शेयर मंथन 09 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!