शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 163 अंक टूटा

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) पिछले बंद स्तर 24659.23 अंक की तुलना में आज 131.96 अंक गिर कर 24527.27 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में लगभग 10 बजे सेंसेक्स 163.55 अंक (0.66%) की गिरावट के साथ 24,495.68 पर चल रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 45.45 अंक (1.58%) की कमजोरी के साथ 7,439.85 पर चल रहा है।
छोटे-मॅंझोले शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है। बीएसई मिडकैप में इस समय 0.11% की और बीएसई स्मॉल कैप में 0.47% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 0.52% और निफ्टी स्मॉल 100 0.38% गिर कर लाल निशान पर चल रहे है।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में गेल में 1.85%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.26%, एशियन पेंट्स में 1.12%, मारुति में 1.25%, एलऐंडटी में 0.74% और ल्युपिन में 0.66% की मजबूती है। दूसरी ओर टाटा स्टील में 3.24%, आईसीआईसीआई बैंक में 2.40%, टाटा मोटर्स में 2.39%, अदाणी पोर्ट्स में 2.15%, एसबीआई बैंक में 2.12% और टीसीएस में 1.86% की कमजोरी है। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में से 26 शेयर लाल निशान पर चल रहे हैं, जबकि 24 शेयर हरे निशान पर हैं। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!