शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) 7500 के पार, सेंसेक्स (Sensex) 134 अंक चढ़ा

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण बाजार ने आज गिरावट के साथ शुरुआत की थी।

हालाँकि यह गिरावट थोड़े समय के लिए ही थी, दिन के बढ़ने के साथ- साथ बाजार संभला और कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में तेजी देखी गयी। सकारात्मक यूरोपीय संकेतों, कच्चे तेल के भाव में बढ़त और तेल, इंफ्रा और बैंकिंग शेयरों में बढ़त के कारण बाजार में रिकवरी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 134.73 अंक (0.55%) चढ़ कर 24,793.96 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में सेंसेक्स 24,820.76 अंक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर 24,451.60 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 46.50 अंक (0.62%) की बढ़त के साथ 7,531.80 पर बंद हुआ। आखिरी घंटे में आयी तेजी की वजह से निफ्टी 1 फरवरी के बाद आज 7500 के ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के दौरान निफ्टी 7,539.00 अंक तक ऊपर चढ़ा और नीचे की ओर यह 7,424.30 अंक तक गया।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी दोपहर बाद रिकवरी देखने को मिली। बीएसई मिडकैप 0.94% और बीएसई स्मॉलकैप 0.04% बढ़ कर बंद हुए। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.23% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.41% की मजबूती आयी।
सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में मारूति 4.00%, एलऐंडटी 2.16%, ओएनजीसी 1.58%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.58%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा 1.50% और बीएचईएल 1.46% बढ़ कर बंद हुए। वहीं एचडीएफसी 1.40%, कोल इंडिया 0.63%, एनटीपीसी 0.59%, अदाणी पोर्ट्स 0.55%, विप्रो 0.52% और आईटीसी 0.40% गिर कर बंद हुए। निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में 33 शेयर हरे निशान पर बंद हुए जबकि 16 शेयर लाल निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!