शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स (Sensex) 170 अंक टूटा

पिछले दिनों की तेजी को खत्म करते हुए गुरूवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। आम बजट के बाद आज बाजार में गिरावट देखी गयी।

अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष बयान के बाद बाजार में दबाव बढ़ गया। अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने सरकार से पहले बैंक की बैलंस शीट को क्लीन अप करने को प्राथमिकता दें और कॉपोरेट ऋण की अधिकता से निपटने, इसके अतिरिक्त संभावित पूंजी प्रवाह के जोखिम के खिलाफ सावधान रहने के लिए कहा है।
बीएसई सेंसेक्स 170 अंक (0.69%) गिर कर 24,623.34 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 24,817.48 तक चढ़ा और नीचे की ओर 24,471.39 तक फिसला। एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) 45.65 अंक (0.61%) की गिरावट के साथ 7,486.15 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में यह 7,547.10 तक ऊपर चढ़ा, नीचे की ओर 7,447.40 तक गया।
छोटे-मँझोले सूचकांकों में भी गिरावट देखी गयी। बीएसई मिडकैप में 0.32% और बीएसई स्मॉल कैप में 0.18% की कमजोरी आयी। निफ्टी मिडकैप 100 0.38% और निफ्टी स्मॉल 100 0.45% गिर कर बंद हुए।
सेंसेक्स दिग्गज शेयरों में बीएचईएल में 3.07%, रिलायंस में 2.87%, इन्फोसिस में 2.76%, गेल में 2.50%, एलऐंडटी में 2.22% और एसबीआई में 1.53% की गिरावट आयी। वहीं एचडीएफसी में 1.91%, एशियन पेंट्स में 1.84%, मारुति में 1.39%, सिप्ला में 0.85%, सन फार्मा में 0.59% और एनटीपीसी में 0.44% की मजबूती रही।निफ्टी 50 के 50 दिग्गज शेयरों में 32 शेयर लाल निशान पर बंद हुए और 18 शेयर हरे निशान पर रहे। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख