शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सपाट बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 5.23 अंक गिरा

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त सपाट बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 5.23 अंक (0.03%) की मामूली गिरावट के साथ 16.995.13 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 12.22 अंक (0.26%) की कमजोरी दिखी और यह 4,662.16 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) में 0.31 अंक (0.02%) की हल्की मजबूती आयी और यह 19,89.57 पर बंद हुआ। ईसीबी की बैठक के बाद बाजार में दबाव दिखा। ईसीबी के प्रमुख का कहना है ब्याज दरों में ज्यादा कठौती संभावना नहीं है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.45% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 37.84 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रैंट क्रूड में भी 2.5% की गिरावट दिखी और यह 39.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ईसीबी प्रमुख ने कहा भविष्य में दरों में कमी एक्सट्रीम परिस्थितियों में ही किया जाएगा। (शेयर मंथन 11 मार्च 2016)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!