शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 218 अंक चढ़ा

कच्चे तेल के भाव में उछाल आने के बाद शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 218.18 अंक (1.28%) की बढ़त के साथ 17,213.31 पर बंद हुआ।

वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 86.31 अंक (1.85%) की मज़बूती दिखी और यह 4,748.47 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 32.62 अंक (1.64%) की मजबूती आयी और यह 2,022.19 पर बंद हुआ। कच्चे तेल के भाव में बढ़त आने की वजह से एसऐंडपी 500 कल इस साल  के सबसे उच्च स्तर पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 1.7% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 38.50 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड में भी 0.9% की मजबूती दिखी और यह 40.39 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। ब्रेंट क्रूड में इस सप्ताह 4% की बढ़त आयी है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 12 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!