शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में गिरावट, शंघाई (Shanghai) 0.39% गिरा

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में गिरावट देखी जा रहा है। सभी एशियाई सूचकांकों में गिरावट है। भारतीय समय के मुताबिक 8.40 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.39% गिर कर लाल निशान पर चल रहा है।

दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.04% की मामूली कमजोरी है। सबकी नजरें जापान में होने वाली  बैंंक ऑफ जापान की बैठक पर होगी। बैंक ऑफ जापान से व्यापक रूप से नीति अपरिवर्तित रखने की उम्मीद है। बैंक ने जनवरी में अपने हैरान करने वाले फैसले में नकारात्मक ब्याज दर पेश करने के बाद बैंकों की लाभप्रदता के बारे में चिंताओं को उठाया है।वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.02% नीचे चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 0.06% की हल्की गिरावट है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.84% की कमजोरी आयी है। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!