शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजार मिले-जुले, निक्केई (Nikkei) में 0.38% की गिरावट

अमेरिकी बाजार के कमजोर बंद होने के बाद बुधवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। चीन और जापान के सूचकांक में गिरावट है।

भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे चीन का सूचकांक शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composit) 0.03% की मामूली कमजोरी दिखा रहा है। दूसरी ओर जापान का सूचकांक निक्केई (Nikkei) भी 0.38% की गिरावट है। वहीं सिंगापुर के सूचकांक स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.22% की बढ़त के साथ हरे निशान पर चल रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में भी 0.17% की मजबूती है। वहीं ताइवान का सूचकांक ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.65% की तेजी आयी है। आज सबकी नजर आज होने वाली अमेरिकी फेडरल रिर्जव और चीन में नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की बैठक पर रहेगी। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!