शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.13% की मामूली बढ़त

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के बयान से पहले हैल्थकेयर अंतराल के कारण मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मिला-जुले बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 22.4 अंक (0.13%) की बढ़त के साथ 17,251.53 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 21.66 अंक (0.45%) की गिरावट दिखी और यह 4,728.67 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 3.71 अंक (0.18%) की कमजोरी आयी और यह 2,015.93 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.26% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 36.86 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों को अब एफओएमसी के एलान का इंतजार है। फरवरी में रिटेल सेल्स 0.1 फीसदी रही है, जो उम्मीद से कम है। वहीं कमोडिटी शेयरों में दबाव जारी है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन 16 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!