शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, एसऐंडपी 500 0.56% चढ़ा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक 2016 के उच्चतम स्तर पर बंद हुए।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 74.23 अंक (0.43%) की बढ़त के साथ 17,325.76 पर बंद हुआ।  वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 35.30 अंक (0.75%) की बढ़त दिखी और यह 4,763.97 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500  (S&P500) में 11.29 अंक (0.56%) की मजबुती आयी और यह 2,027.22 पर बंद हुआ। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 2.12 डॉलर या  5.51% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 38.46 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। फेडरल रिर्जव ने 2016 में 4 बार के बजाय सिर्फ 2 बार ही ब्याज  दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही फेडरल रिजर्व ने संकेत दिए है कि अमरीकी अर्थव्यवस्था इस समय मध्यम गति से बढ़ रही है और मजबूत नौकरी बढ़त के साथ ही इसमें कसावट आ सकती है। इस बीच कल यूरोपीय बाजार मिला जुला बंद हुआ। (शेयर मंथन 17 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!