शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बढ़त के साथ बंद हुआ अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.69% की चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख और मजबूत होते आर्थिक अनुमानों की वजह से निवेशकों ने खरीदारी पर जोर दिया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 120.81 अंक (0.69%) की बढ़त के साथ 17,602.30 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 20.66 अंक (0.43%) की बढ़त दिखी और यह 4,795.65 पर बंद हुआ। इसके अलावा एसऐंडपी 500 (S&P500) में 8.99 अंक (0.43%) की मजबूती आयी और यह 2,049.58 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 शुक्रवार को साल 2016 में पहली बार सकारात्मक बंद हुआ। इस हफ्ते के कारोबार में डॉव जोंस में 1.8%, नैस्डैक में 1% और एसऐंडपी 500 में 1.3% की मजबूती आयी। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.15% की गिरावट आयी और डब्लूटीआई क्रूड 40.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!